हिन्दी
प्रस्तुत पुस्तक का शीर्षक है, 'प्रद्युम्न कुमार सिंह जी का शैक्षिक एवं साहित्यिक योगदान'। इस पुस्तक को छः अध्यायों में विभाजित किया गया है- प्रथम अध्याय का शीर्षक अध्ययन परिचय है। जिसके अन्तर्गत वर्तमान शिक्षा प्रणाली की समस्याएं, अध्ययन के उद्देश्य, शोध विधि, अध्ययन का महत्व एवं सार्थकता तथा समस्या का प्रादुर्भाव पर प्रकाश डाला गया है। द्वितीय अध्याय में अध्ययन से सम्बन्धित साहित्य का सर्वेक्षण किया गया है जिसके अन्तर्गत शैक्षिक विचारधारा से सम्बन्धित कतिपय शोध अध्ययन की समीक्षा एवं निष्कर्ष प्रस्तुत किया गया है। तृतीय अध्याय में कवि प्रद्युम्न कुमार सिंह का बाल्य जीवन परिचय, वंश परंपरा, गृहस्थ जीवन, अध्ययन यात्रा, सेवा यात्रा, शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में योगदान के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार वर्णन किया गया है। चतुर्थ अध्याय में प्रद्युम्न कुमार सिंह जी की साहित्य सर्जना का उल्लेख किया गया है, जिसके अन्तर्गत प्रकाशित पुस्तकें, प्रकाशित कविताएं तथा अप्रकाशित कविताओं का वर्णन किया गया है। पंचम अध्याय में प्रद्युम्न कुमार सिंह जी द्वारा रचित शैक्षिक मूल्य परक रचनाओं के भावार्थ एवं प्रासंगिकता को प्रस्तुत किया गया है। षष्ठ अध्याय में निष्कर्ष, शैक्षिक निहितार्थ, अध्ययन के सुझाव, शैक्षिक उपादेयता एवं भावी शोध हेतु सुझाव प्रस्तुत किए गए है। The title of the presented book is, 'Prady
पढ़ने, EPUB डाउनलोड करने या सुनने के लिए अपने मुफ़्त खाते में लॉग इन करें।
शिक्षा · अनुसंधान · प्रद्युम्न कुमार सिंह · शैक्षिक योगदान · साहित्य सर्जना · राजीव अग्रवाल · सुशील कुमार · पुष्पेन्द्र कुमार · Education · Research