हिन्दी
प्राक्कथन वीर प्रसूता ये धरा, अनुपम राजस्थान, अमर हमेशा ही रहे, मरुधरा का मान । सदियों से होता रहा, इसका गौरव गान, प्रीत रीत माने सदा, अद्भुत राजस्थान ।। राज्य सरकार के निर्णयानुसार, कक्षा 6 से 8 के लिए, राज्य में एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकें राज्य के समस्त विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2020-21 से लागू की जा रही है। इन पुस्तकों के माध्यम से विद्यार्थी, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय, इतिहास, भूगोल, नागरिक - शास्त्र व अर्थ तंत्र के ज्ञान को आत्मसात करेगा। इसके साथ ही प्रासंगिक होगा कि, आन-बान-शान, शौर्य और बलिदान के लिए सुविख्यात राजस्थान की भौगोलिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, आर्थिक एवं राजनैतिक तथ्यों की बहु-पक्षीय जानकारी के साथ विद्यार्थी तादात्म्य स्थापित कर सके। राजस्थान देश भर में अपनी सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक विविधता के लिए जाना जाता है। व्यास, चंबल, बनास, लूनी, घग्गर नदियों के वरदान को समेटे हुए रेतीला, बंजर, पर्वतीय, उपजाऊ कच्छारी मिट्टी से अवस्थित हमारा राज्य जहां एक ओर सादगी व अपनेपन के लिए प्रसिद्ध है, वहीं दूसरी ओर रंग-बिरंगी वेशभूषा एवं मनोहारी लोक-कलाओं के लिए जाना जाता है। दुर्गों एवं हवेलियों की भूमि, राजस्थान हमारी गौरवपूर्ण विरासत है। राजस्थान की इन्हीं विभिन्न विशेषताओं को पाठ्य पुस्तक "हमारा राजस्थान* समाहित किया गया है। राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (NCF) 2005, व
पढ़ने, EPUB डाउनलोड करने या सुनने के लिए अपने मुफ़्त खाते में लॉग इन करें।